Breaking News
उत्तराखंड की 610 बसावटों को सड़क से जोड़ने की तैयारी, सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पीएम मोदी ने पूरे किए 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा: सीएम धामी
हरिद्वार कुंभ-2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, टिहरी के विकास को लेकर गिनाईं प्राथमिकताएं
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान और समान अवसर : सीएम धामी
शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां दुर्गा की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी

राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पीएम मोदी ने पूरे किए 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा: सीएम धामी

उत्तराखंड में ₹2.25 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं पर काम जारी, कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ मां गंगा का किया पूजन

हरिद्वार, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

हरिद्वार में आयोजित कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ मां गंगा का पूजन किया और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी। उनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक विकास, आत्मनिर्भरता, रक्षा, विज्ञान, खेल और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया है। जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है। वहीं, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, स्टार्टअप और कौशल विकास जैसी पहलों के माध्यम से महिलाओं और युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है। उन्होंने वन रैंक, वन पेंशन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे पूर्व सैनिकों को लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उत्तराखंड में कनेक्टिविटी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में सड़क, रेल, हवाई संपर्क और धार्मिक पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को गति मिली है। ऑल वेदर रोड से चारधाम यात्रा को सुगम बनाने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस वर्ष चारधाम यात्रा में अब तक 58 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आदि कैलाश दौरे और सीमांत गांव माणा को देश के प्रथम गांव के रूप में पहचान देने के संदेश से सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं को प्रोत्साहन मिला है। हर्षिल क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय आजीविका के अवसर भी मजबूत हो रहे हैं।

आपदा के समय केंद्र से मिला सहयोग

सीएम धामी ने सिलक्यारा सुरंग हादसे, धराली आपदा और सहस्रताल ट्रैक पर फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के दौरान केंद्र सरकार से मिले सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग ढाई घंटे होने की उम्मीद है। भविष्य में हरिद्वार को भी इससे जोड़ने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ पुनर्विकास परियोजनाओं के साथ केदारनाथ एवं हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा सौंग, जमरानी और लखवाड़ बांध परियोजनाओं को भी मंजूरी मिली है। हरिद्वार में दूसरे मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

₹2.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर चल रहा काम

मुख्यमंत्री के अनुसार, उत्तराखंड में करीब ₹2.25 लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं पर काम जारी है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से 45 से अधिक विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। किच्छा में एम्स के सैटेलाइट सेंटर को शुरू करने की तैयारी है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री 28 से अधिक बार उत्तराखंड आ चुके हैं। विदेश दौरों के दौरान उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को उपहार के रूप में देकर उन्होंने राज्य की संस्कृति और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top