Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन, उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई आवाज
भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में धामी सरकार की पहल, चार दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, शारदा कॉरिडोर के तहत दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट
1000 सेब के पौधों से संवारी तकदीर, गांव में ही 8 से 10 लोगों को दिया रोजगार, राजेश सजवाण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र
मुख्यमंत्री धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन, उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई आवाज

गीत-संगीत के जरिए विकास, पर्यटन, महिला सशक्तीकरण और युवाओं के बढ़ते अवसरों को किया गया प्रदर्शित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की विकास यात्रा और प्रदेश की निरंतर प्रगति को समर्पित गीत ‘बेटा हिमालय का’ का विमोचन किया। टीम उत्तराधुन द्वारा तैयार किए गए इस गीत में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और बदलते उत्तराखंड की तस्वीर को गीत-संगीत एवं आकर्षक दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से दर्शाया गया है।

‘संकल्प नए उत्तराखण्ड का’ थीम पर आधारित इस गीत में प्रदेश के पर्यटन विस्तार, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध लोकसंस्कृति और विकास की नई संभावनाओं को भी रचनात्मक अंदाज में दर्शाया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गीत के निर्माण से जुड़े सभी कलाकारों और टीम उत्तराधुन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गीत-संगीत जनभावनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस तरह की रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रदेश की विकास यात्रा, उपलब्धियों और संभावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के साथ मातृशक्ति के सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और पर्यटन की अपार संभावनाओं को विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

‘बेटा हिमालय का’ गीत के माध्यम से उत्तराखंड की पहचान, सांस्कृतिक गौरव और विकास की आकांक्षाओं को एक साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। गीत-संगीत के जरिए नए उत्तराखंड के संकल्प और प्रदेश की प्रगति की कहानी को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की यह रचनात्मक पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top