Breaking News
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, शारदा कॉरिडोर के तहत दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट
1000 सेब के पौधों से संवारी तकदीर, गांव में ही 8 से 10 लोगों को दिया रोजगार, राजेश सजवाण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र
मुख्यमंत्री धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
सफेद बाघ ‘तेजस’ से बढ़ेगा देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी, एम्स पहुंचकर जाना हालचाल
उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आयोजन

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

खटीमा में कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और भाईचारे का देती हैं संदेश : धामी

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा एवं सिख पंथ के संस्थापक प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर खटीमा के पीलीभीत रोड स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सत्य, सेवा, समानता और परोपकार का संदेश देकर समाज को प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार सिख समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और ऐतिहासिक तीर्थस्थलों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड में हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना और रीठा साहिब के समीप धर्मशाला निर्माण जैसी महत्वपूर्ण पहल से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और परंपराओं के समन्वय की भूमि है। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, दर्जाधारी राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी एवं किशन सिंह किन्ना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top