Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
सफेद बाघ ‘तेजस’ से बढ़ेगा देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी, एम्स पहुंचकर जाना हालचाल
उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आयोजन
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की प्राथमिकता, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ: धामी
पत्रकारिता की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की पहचान: गिरीश पंत
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि 9:37 बजे होंगे बंद, रावल निभाएंगे स्त्री वेश धारण करने की अनूठी परंपरा
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने श्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अपनी आत्मीयता प्रकट की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से प्रार्थना की कि दिवंगत श्रीमती सावित्री देवी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top