Breaking News
सफेद बाघ ‘तेजस’ से बढ़ेगा देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी, एम्स पहुंचकर जाना हालचाल
उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आयोजन
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की प्राथमिकता, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ: धामी
पत्रकारिता की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की पहचान: गिरीश पंत
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि 9:37 बजे होंगे बंद, रावल निभाएंगे स्त्री वेश धारण करने की अनूठी परंपरा
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

सफेद बाघ ‘तेजस’ से बढ़ेगा देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण

कॉलेज के विद्यार्थियों को भी मिलेगी चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश की सुविधा, पर्यावरण संरक्षण और विकास में संतुलन सरकार की प्राथमिकता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मालसी स्थित देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण कर उसे पर्यटकों के अवलोकन के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण और बढ़ेगा तथा पर्यटकों को वन्यजीवों के अवलोकन का एक नया अनुभव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून चिड़ियाघर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां प्रतिवर्ष लगभग 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं और सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। सफेद बाघ के आगमन से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। उत्तराखंड में पहली बार सफेद बाघ लाया गया है। इससे पहले चिड़ियाघर में अन्य प्रजाति के दो बाघ लाए गए थे, जिनसे पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा था।

उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। यहां आने वाले बच्चों और युवाओं को वन्यजीवों, जैव विविधता, वनों और पारिस्थितिकी तंत्र को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व में बच्चों के लिए चिड़ियाघर में निःशुल्क भ्रमण की व्यवस्था की गई थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। इसी क्रम में अब कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी देहरादून चिड़ियाघर में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस पहल से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े विषयों का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा तथा युवाओं में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड भौगोलिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील राज्य है और प्रदेश को प्रतिवर्ष विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में विकास कार्यों के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना बेहद आवश्यक है। राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन स्थापित करते हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के प्रमुख वन संपदा वाले राज्यों में शामिल है। राज्य की समृद्ध वन संपदा और जैव विविधता प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण सभी की सामूहिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top