Breaking News
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, शारदा कॉरिडोर के तहत दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट
1000 सेब के पौधों से संवारी तकदीर, गांव में ही 8 से 10 लोगों को दिया रोजगार, राजेश सजवाण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र
मुख्यमंत्री धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
सफेद बाघ ‘तेजस’ से बढ़ेगा देहरादून चिड़ियाघर का आकर्षण, सीएम धामी ने किया बाड़े का लोकार्पण
गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी, एम्स पहुंचकर जाना हालचाल
उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आयोजन

मुख्यमंत्री धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, शारदा कॉरिडोर के तहत दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट

भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और लोक परंपराओं का प्रतीक है झनकईया मेला : मुख्यमंत्री

सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का होगा विस्तार

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर खटीमा में ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत झनकईया और काला पुल के समीप पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में दो स्थानों पर स्नान घाटों के निर्माण की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झनकईया मेला धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। भारत-नेपाल सीमा के समीप आयोजित होने वाला यह मेला दोनों देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, सामाजिक और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत करता है। मेले में थारू समाज सहित विभिन्न समुदायों की सहभागिता, पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य इसकी विशेष पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि मेले में उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी पहुंचते हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार एवं विपणन का अवसर प्रदान करते हैं। राज्य सरकार पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम-जनमन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड के लिए 50 हजार अतिरिक्त आवास भी स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में आश्रम पद्धति विद्यालयों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और छात्रावासों का विस्तार किया जा रहा है। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और वन धन केंद्रों के माध्यम से जनजातीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने सहित कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान में 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई गई है। सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने और समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर पालिका और जिला पंचायत को आपसी समन्वय से मेले में स्नान घाटों, सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मेला परिसर में स्थानीय दुकानदारों से जलेबी और सिंघाड़े खरीदकर वोकल फॉर लोकल का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, मेला समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top