Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन, उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई आवाज
भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में धामी सरकार की पहल, चार दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, शारदा कॉरिडोर के तहत दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट
1000 सेब के पौधों से संवारी तकदीर, गांव में ही 8 से 10 लोगों को दिया रोजगार, राजेश सजवाण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र
मुख्यमंत्री धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में धामी सरकार की पहल, चार दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देश पर आधुनिक तकनीक से किया गया झील की गहराई और जल भंडारण क्षमता का आकलन, ड्रेजिंग की कार्ययोजना तैयार करने में मिलेगी मदद

देहरादून। उत्तराखंड की प्रमुख प्राकृतिक झीलों में शामिल भीमताल झील के संरक्षण एवं पुनर्जीवन को लेकर राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) ने भीमताल झील का चार दिवसीय विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा कर लिया है।

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देश पर 20 से 23 नवंबर 2026 तक कराए गए इस बैथिमेट्रिक सर्वेक्षण के माध्यम से झील की वास्तविक गहराई, जल भंडारण क्षमता और तल पर जमा गाद एवं तलछट की स्थिति का तकनीकी आकलन किया गया। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर झील के पुनर्जीवन और गाद निकासी (ड्रेजिंग) की भावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

सर्वेक्षण के लिए रुड़की की जियोसाइंस कंसल्टेंसी सर्विसेज की सहायता ली गई। आधुनिक तकनीक से लैस मोटर बोट पर स्थापित इकोसाउंडर के माध्यम से झील के विभिन्न हिस्सों की गहराई मापी गई। वहीं, DGPS/GNSS उपकरणों की मदद से सर्वेक्षण बिंदुओं की सटीक भौगोलिक स्थिति दर्ज की गई। इस दौरान ड्यूल फ्रीक्वेंसी सिंगल बीम इकोसाउंडर और मल्टी-कॉन्स्टेलेशन DGPS सिस्टम का उपयोग किया गया।

सर्वेक्षण के दौरान लगभग 10 मीटर के अंतराल पर सर्वे ट्रांसेक्ट निर्धारित किए गए। इसके साथ ही झील की सीमा और सर्वेक्षण की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए क्रॉस-चेक लाइन का भी अध्ययन किया गया।

जल भंडारण क्षमता और गाद की मात्रा का चलेगा पता

सर्वेक्षण के आधार पर झील की गहराई का विस्तृत मानचित्र, क्रॉस-सेक्शन प्रोफाइल और डिजिटल बेड सरफेस तैयार किया जाएगा। इसके अलावा 3D डिजिटल टेरेन मॉडल, कुल जल भंडारण क्षमता, सिल्ट कैपेसिटी और एरिया-कैपेसिटी कर्व भी विकसित किए जाएंगे। इससे झील में जमा तलछट की मात्रा और गाद निकासी की संभावनाओं का वैज्ञानिक मूल्यांकन हो सकेगा।

वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर बनेगी पुनर्जीवन की कार्ययोजना

सर्वेक्षण से प्राप्त तकनीकी आंकड़ों और विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर यह निर्धारित किया जाएगा कि झील के किन हिस्सों में अधिक गाद जमा है और ड्रेजिंग कितनी व्यवहार्य है। इसके आधार पर झील की जल संग्रहण क्षमता के बेहतर प्रबंधन, संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल झील का संरक्षण और पुनर्जीवन सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। वैज्ञानिक सर्वेक्षण से झील की वास्तविक स्थिति का आकलन करने और भविष्य की योजनाओं को तकनीकी आधार पर तैयार करने में मदद मिलेगी।

SARRA की यह पहल उत्तराखंड के प्राकृतिक जल स्रोतों एवं जल निकायों के दीर्घकालिक संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण और जल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय जनजीवन और पर्यटन से जुड़े हितों को भी लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top