Breaking News
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा
नाना पाटेकर का निधन: दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
संस्कृत ग्रामों में सालभर हों संस्कृत आधारित गतिविधियां: मुख्यमंत्री धामी
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी जी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर

देहरादून: उत्तराखंड के  पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर है।

मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी ने भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सैन्य जीवन के बाद सार्वजनिक जीवन में भी उन्होंने जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने उत्तराखंड में सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और विकासोन्मुख सोच ने उन्हें जनता के बीच विशेष सम्मान दिलाया।

उनका निधन उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top