Breaking News
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा
नाना पाटेकर का निधन: दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
संस्कृत ग्रामों में सालभर हों संस्कृत आधारित गतिविधियां: मुख्यमंत्री धामी
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा कोई भी शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। साथ ही 20 मई को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

91 वर्षीय खंडूरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे उत्तराखंड के दो बार मुख्यमंत्री रहे और अपनी सादगी, अनुशासन तथा ईमानदार छवि के लिए पहचाने जाते थे।

राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top