उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
देहरादून। उत्तराखंड में साहसिक और ट्रेकिंग पर्यटन को नई तकनीकी दिशा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से प्रदेश के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग और तकनीकी सर्वेक्षण के लिए रवाना होने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा गठित टीमें चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण करेंगी और उनकी विस्तृत GPS/GIS मैपिंग तैयार करेंगी। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रसिद्ध ट्रेकिंग रूट्स के साथ-साथ दूरस्थ और कम प्रसिद्ध मार्गों को भी व्यवस्थित तरीके से पर्यटन मानचित्र पर लाना है।

ट्रेकर्स की सुरक्षा होगी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक एवं ट्रेकिंग पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाया जा सकेगा। वैज्ञानिक मैपिंग के माध्यम से ट्रेकर्स को मार्ग, ट्रेल और अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध होंगी। वहीं आपात स्थिति में राहत एवं बचाव अभियानों को भी अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशील पारिस्थितिकी के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ऑफलाइन GPS नेविगेशन ऐप होगा तैयार
सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि परियोजना के तहत 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग के आधार पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित किया जाएगा। नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं होने की स्
