Breaking News
सहसपुर जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कोलकाता के TTF में गूंजा देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल, सतपाल महाराज ने किया प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास की रणनीति पर किया मंथन
हरिद्वार में श्रीराम कथा का समापन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश
बीरोंखाल में ₹448.79 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया भूमि पूजन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल क्षेत्र में 3.20 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’
ऋषिकेश से ‘सेवा पखवाड़ा’ का आगाज़, राज्यपाल-सीएम ने किया शुभारंभ

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन सख्त, ओवरलोड और अनफिट वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए यात्रा मार्गों पर नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर सड़कें बेहद संकरी हैं, जहां पुराने और अनफिट वाहनों के खराब होने से लंबा जाम लगने के साथ यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने परिवहन विभाग को गंगोत्री और यमुनोत्री मार्ग पर तत्काल प्रभाव से सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बिना परमिट चल रहे वाहनों और ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बिना फिटनेस के संचालित हो रहे पुराने और खतरनाक वाहनों को मौके पर ही सीज करने के आदेश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top