Breaking News
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नई EV नीति को लेकर सीएम धामी ने दिए निर्देश
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
यमुना के तेज बहाव में बहा मजदूर, चट्टान पर फंसा; SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
पर्वतीय गांवों तक स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाएं पहुंचाना जरूरी, दिनेश अग्रवाल बोले—तभी रुकेगा पलायन
रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर CM धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेंगे काम
हरिद्वार में सीएम धामी बोले- संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
देहरादून में बड़ा हादसा: स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
अल्मोड़ा में मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियां शुरू, 23 सितंबर को निकलेगी भव्य डोली यात्रा

बकरीद अवकाश में बदलाव: उत्तराखंड में अब 28 मई को सार्वजनिक छुट्टी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब राज्यभर में 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में संशोधित अधिसूचना जारी कर सभी विभागों और संबंधित संस्थानों को सूचित कर दिया गया है।

संशोधित आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान 28 मई को बंद रहेंगे। साथ ही निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत आने वाले बैंक, कोषागार और उप-कोषागारों में भी उसी दिन अवकाश लागू रहेगा।

शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी अवकाश आदेश की अन्य सभी शर्तें यथावत प्रभावी रहेंगी। केवल अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया गया है। आदेश जारी होने के बाद विभिन्न विभागों और कार्यालयों ने नई तिथि के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं और कार्य संचालन में बदलाव शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top