Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

होटल व रेस्टॉरेन्ट मालिकों के विरूद्ध भी कारवाई होगी 

देहरादून। चारधाम यात्रा आरम्भ होने से पूर्व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रदेश की मुख्य सचिव को आगे आना पड़ा। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनि की रेती, तपोवन व श्रीनगर में अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कारवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह अभियान आज से देहरादून में भी चलाया जाएगा। सचिवालय में पुलिस महानिदेशक, कमिश्नर गढ़वाल, डीएम देहरादून, टिहरी व पौड़ी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी व पौड़ी के साथ ट्रैफिक मेनेजमेंट पर बैठक लेते हुए सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने यातायात सुधार के लिए जिलाधिकारियों को दीर्घ अवधि के प्रस्ताव शासन को जल्द भेजने तथा लघु अवधि के सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने के निर्देश दिए हैं।

ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े वाहनों की अवैध पार्किग की समस्या व उससे होने वाले ट्रैफिक जाम के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में राफटिंग स्थलों व कैम्पिंग के पास ही पर्यटकों के वाहनों हेतु पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निजी भूमि में भी पार्किंग की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव श्रीमती रतूड़ी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर वाहन खड़े करने की प्रवृति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही किया जाना चाहिए तथा इसके खिलाफ सख्त व त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जाए। इसके साथ ही ऐसे होटल व रेस्टॉरेन्ट मालिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जाएगी जो अपने कर्मचारियों व ग्राहकों हेतु उपयुक्त पार्किंग की व्यवस्था नही कर रहे हैं तथा सड़कों पर अवैध पार्किंग को बढ़ावा दे रहे हैं।

सीएस ने सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। विभिन्न स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए श्रीमती राधा रतूड़ी ने नीलकण्ठ सहित विभिन्न संकरी सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत यातायात प्रबन्धन को यात्रा से पहले ही दुरूस्त करना अति आवश्यक हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा रूट्स के वैकल्पिक मार्गो के प्रस्तावों पर भी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top