Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन, उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई आवाज
भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में धामी सरकार की पहल, चार दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, शारदा कॉरिडोर के तहत दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट
1000 सेब के पौधों से संवारी तकदीर, गांव में ही 8 से 10 लोगों को दिया रोजगार, राजेश सजवाण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र
मुख्यमंत्री धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का असर, देहरादून का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी देहरादून में लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे शहर में लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है।

मई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती दिखाई दे रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई, जबकि बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिली और कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मैदानी जिलों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top