Breaking News
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा
नाना पाटेकर का निधन: दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
संस्कृत ग्रामों में सालभर हों संस्कृत आधारित गतिविधियां: मुख्यमंत्री धामी
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी

कोलकाता के TTF में गूंजा देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल, सतपाल महाराज ने किया प्रतिनिधित्व

चारधाम से आगे बढ़कर एडवेंचर, ग्रामीण और सांस्कृतिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर दिया जोर

कोलकाता। भारत के सबसे बड़े ट्रैवल ट्रेड शो TTF (ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर) में उत्तराखंड सरकार की ओर से पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य की पर्यटन उपलब्धियों और नई पहलों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।

सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड आज केवल चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि साहसिक, आध्यात्मिक, ग्रामीण और सांस्कृतिक पर्यटन के एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है।

उन्होंने बताया कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम के तहत 14,300 फीट की ऊंचाई पर आयोजित ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ और ‘आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन’ जैसे आयोजनों ने सीमांत गांवों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। वहीं चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। इसके साथ ही होटल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ नीति तथा 100 से अधिक ट्रैकिंग रूट्स की GPS मैपिंग जैसी महत्वपूर्ण पहलें भी की जा रही हैं।

सतपाल महाराज ने कहा कि बंगाल और पूर्वी भारत का उत्तराखंड से हमेशा से गहरा सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि TTF जैसा मंच आगामी दुर्गा पूजा और शीतकालीन अवकाश के दौरान उत्तराखंड में पर्यटन को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखंड में हार्दिक स्वागत भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top