Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘बेटा हिमालय का’ गीत का विमोचन, उत्तराखंड की विकास यात्रा को मिलेगी नई आवाज
भीमताल झील के पुनर्जीवन की दिशा में धामी सरकार की पहल, चार दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा
मुख्यमंत्री ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री धामी ने झनकईया गंगा स्नान मेले का किया शुभारंभ, शारदा कॉरिडोर के तहत दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट
1000 सेब के पौधों से संवारी तकदीर, गांव में ही 8 से 10 लोगों को दिया रोजगार, राजेश सजवाण बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र
मुख्यमंत्री धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने योगी आदित्यनाथ की माताजी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

बीरोंखाल में ₹448.79 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया भूमि पूजन

बीरोंखाल। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित 15 दिवसीय “सेवा पखवाड़ा” के तहत उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के चौथे दिन विकासखण्ड बीरोंखाल में ₹448.79 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस दौरान श्री सतपाल महाराज ने ₹404.79 लाख की लागत से बनने वाले खलधार-ठंगा मोटर मार्ग का भूमि पूजन किया। इसके अलावा ₹44 लाख की लागत से डुलमोट, चंदेली, कदोला, तैलीपखोली और जाखणी ग्राम सभाओं में पंचायत भवनों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत ₹14 करोड़ की लागत से बनने वाले 10 किलोमीटर लंबे उफरैखाल-भत्पो-बूंगीधार-कमलिया वल्ला मोटर मार्ग को स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं कमलिया पल्ला मोटर मार्ग का निर्माण कार्य भी वन विभाग से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान श्री सतपाल महाराज ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार विकास को अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

इसके उपरांत श्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रतिभाग कर संगठन की मजबूती तथा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top