Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान
यूजेवीएनएल के प्रदीप सिंह कैड़ा ने रचा इतिहास, 1002 किमी की राइड पूरी कर पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस 2027 में बनाई जगह
माउंट किलिमंजारो फतह करने वाले नन्हे पर्वतारोहियों से मिले मुख्यमंत्री धामी
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘ज्ञान गंगा’ समारोह में मेधावियों को बांटी छात्रवृत्ति, शिक्षकों का किया सम्मान

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की तथा शिक्षकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने स्व. कुसुम कांता जी को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन संगीत, साहित्य और शिक्षा के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाने वाले ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर और आवश्यक प्रोत्साहन मिले, ताकि वे अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़कर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, विधायक श्रीमती सविता कपूर, फाउंडेशन की संस्थापक विदुषी निशंक सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top