Breaking News
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा
TRAI ने यूटिलिटी, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कॉल्स के लिए शुरू की 1601 सीरीज़
कर्मचारी संगठनों की समस्याओं के समाधान को CM धामी ने दिए निर्देश
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता
9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT के जरिए जारी की जुलाई की पेंशन
धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: गोपालन, पर्यटन, श्रमिकों और हाईकोर्ट को मिली बड़ी सौगात
धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा

देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह से हुए नुकसान के बाद मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त से वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राशन, खाद्य सामग्री, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा।

क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन जल्द सुचारु करने के लिए वैकल्पिक अस्थायी मोटर मार्ग तैयार करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा, आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को जल्द से जल्द बहाल करना है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top