Breaking News
प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी
बैंकिंग सेवाओं का होगा विस्तार, साइबर अपराधों पर सख्ती और रोजगार सृजन पर जोर : मुख्य सचिव
हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण, 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को मिल रहा संरक्षण : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा ने बनाया नया कीर्तिमान
12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा, शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होंगे श्रद्धालुओं को दर्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का ऐतिहासिक धमाका, 5 दिन में दुनियाभर से कमाए 663 करोड़ रुपये
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
माँ मनसा देवी की कृपा से महकेगा जीवन, पावन मंगलवार पर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना 🙏

प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने देश-विदेश में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों के विचारों एवं सुझावों को सुना तथा प्रदेश की उपलब्धियों, नीतियों और विकास कार्यों पर अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर हैं, जो अपनी संस्कृति, सभ्यता, परंपराओं और लोक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने प्रवासी भाई-बहनों से आह्वान किया कि जब भी वे देवभूमि उत्तराखंड आएं, अपने गांव अवश्य जाएं और वहां कुछ समय बिताएं। अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही हमारी पहचान और ताकत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आज प्रवासी उत्तराखंडी अपने गांवों को गोद लेकर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार का संकल्प प्रदेश के प्रत्येक गांव को विकास की धारा से जोड़ना है। इसी उद्देश्य से गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, सामर्थ्य और सहयोग से विकसित उत्तराखंड के संकल्प को और अधिक गति मिलेगी। प्रवासियों की भागीदारी प्रदेश के विकास, निवेश और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पद्मश्री प्रसून जोशी, भारत सरकार के सचिव सुधांशु पंत, प्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, चित्रांशी रावत सहित प्रदेश के मंत्रीगण, विधायकगण एवं देश-विदेश से पहुंचे प्रवासी उत्तराखंडी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top