Breaking News
पत्रकारिता की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की पहचान: गिरीश पंत
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि 9:37 बजे होंगे बंद, रावल निभाएंगे स्त्री वेश धारण करने की अनूठी परंपरा
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी
बैंकिंग सेवाओं का होगा विस्तार, साइबर अपराधों पर सख्ती और रोजगार सृजन पर जोर : मुख्य सचिव
हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण, 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को मिल रहा संरक्षण : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण दर्ज किए और प्रदेशवासियों से भी इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना के आंकड़े प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं का आधार बनेंगे। उत्तराखण्ड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में सटीक जनसंख्या आंकड़ों का विशेष महत्व है। पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और संसाधनों के बेहतर नियोजन में ये आंकड़े महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में डिजिटल तकनीक का उपयोग एक महत्वपूर्ण पहल है। ऑनलाइन स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया अधिक सुगम होगी और लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी भी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से निर्धारित समयावधि में सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करने तथा घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सहयोग देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेशवासी इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सक्रिय सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार की भागीदारी से जनगणना के आंकड़ों की विश्वसनीयता बढ़ेगी, जिससे भविष्य की योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से तैयार किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखण्ड के गैर-हिमाच्छादित क्षेत्रों में 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से डिजिटल स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर सचिव जनगणना दीपक कुमार, निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखण्ड इवा आशीष श्रीवास्तव सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top