इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छठ घाट पर उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था, पवित्र परंपराओं और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम है। भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की उपासना का यह पावन पर्व प्रकृति के प्रति सम्मान, कृतज्ञता, संयम, सेवा और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपराओं में से एक है, जो प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने के साथ ही पारिवारिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


