चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश, बोले- प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है सरकार
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने टिहरी गढ़वाल के गूलर घाटी क्षेत्र में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद दुर्घटना से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ राज्य सरकार पूरी मजबूती से खड़ी है। घायलों के समुचित उपचार के साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।


