Breaking News
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा
नाना पाटेकर का निधन: दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
संस्कृत ग्रामों में सालभर हों संस्कृत आधारित गतिविधियां: मुख्यमंत्री धामी
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में एसडीजी एचीवर्स अवार्ड विजेताओं को किया सम्मानित, उत्तराखंड को बताया देश का नंबर-1 राज्य

अल्मोड़ा, 27 मई। अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 संगठनों, व्यक्तियों और समूहों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय एसडीजी रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह जनपदों को भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समारोह उन कर्मयोगियों को सम्मान देने का अवसर है जिन्होंने समाजहित में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य कर सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल करना इन संस्थानों की बड़ी सफलता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में पर्यावरण और विकास के संतुलन के साथ ही स्थायी विकास संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एक समय नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में उत्तराखंड 10वें स्थान पर था, जबकि अब राज्य देश में प्रथम स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन, गरीब कल्याण, सीमांत क्षेत्रों के विकास, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर तेजी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत वृद्धि तथा प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर उत्तराखंड ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि उद्योग, स्टार्टअप, हेलीकॉप्टर सेवा, ग्रीन एनर्जी और हाईवे निर्माण जैसे क्षेत्रों में हुए विकास के कारण राज्य में रिवर्स पलायन भी बढ़ा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संकल्पों का परिणाम है।

प्रमुख सचिव नियोजन एवं सीईओ CPPGG डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम ने एसडीजी की अवधारणा और राज्य की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला स्तरीय एसडीजी रैंकिंग में रुद्रप्रयाग को प्रथम स्थान मिला, जबकि उत्तरकाशी और नैनीताल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं बागेश्वर, चमोली और टिहरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top