Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

केदार घाटी में आकर अभिभूत हो रहे श्रद्धालु।

*भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली पहुंची श्री केदारनाथ धाम।*

  • *व्यवस्था चुस्त सड़के दुरुस्त: चार धाम यात्रा को तैयार देवभूमि।*

केदारनाथ। गुरुवार को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली श्री केदारनाथ धाम पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। पंचमुखी उत्सव डोली के केदारघाटी के पहुंचते ही पूरी घाटी बाबा केदार के जयकारों से गूंज उठी। शुक्रवार को प्रातः काल बाबा केदारनाथ के कपाट खोल दिए जाएंगे।

कपाट खुलने से पहले केदारनाथ पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और भावुक नजर आए। उन्होंने केदारनाथ घाटी की सुंदरता, सांस्कृत समृद्धि , हिम शिखरों से आच्छादित पहाड़ों को देख देवभूमि को नमन किया। साथ ही कई श्रद्धालुओं ने सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी जमकर सराहना की। पहली बार केदारनाथ आए बैंगलोर के सनी कुमार ने बताया कि पूरे ट्रैक में सारी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा पूरे ट्रैक साफ सफाई रखी गई है, भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार अपने कार्यों को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है।

मथुरा से आए शुभम ने बताया कि केदारनाथ आते समय संपूर्ण मार्ग में उन्हें पानी एवं अन्य सारी व्यवस्थाएं मिली। उत्तर प्रदेश से श्री विकास ने कहा कि वो बीते 4 सालों से लगातार केदारनाथ आ रहे हैं, इस वर्ष भी व्यवस्था बहुत अच्छी है। परिसर में भंडारो की भी व्यवस्था अच्छी है। उन्होंने केदारनाथ में अच्छी व्यवस्थाओं के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद अर्पित किया। नोएडा के मुकेश कुमार ने केदारघाटी को अद्भुत बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री धामी का भी धन्यवाद अर्पित किया, उन्होंने कहा केदारनाथ परिसर में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। जिससे हमारे मन में बिल्कुल भी डर नहीं है

आगरा के अमित प्रताप ने कहा कि सरकार की बेहतर व्यवस्थाओं की वजह से उन्हें कोई भी दिक्कत नहीं हो रही है। महाराष्ट्र के श्री अमूल पुनम ने कहा कि सरकार की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आई। उन्होंने बताया हर स्थान पर पीने के पानी, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड के लोगों का व्यवहार बहुत अच्छा है।

राजस्थान के श्री दिलकुश ने बताया कि उन्हें केदारनाथ धाम में करीब 10 दिन हो गए हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार की वजह से यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, सड़के पहले से अच्छी हो गई हैं। विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी केदारनाथ आने का आग्रह किया। आगरा से आए श्री राहुल ने बताया कि वो बीते 7 सालों से लगातार केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं। हर साल व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार बहुत अच्छी व्यवस्था करती जा रही है। स्थानीय व्यापारी श्री सचिन ने बताया कि वो बीते 8 वर्षों वो केदारनाथ में रह रहे हैं। इस साल यात्रा बिजली , पानी , मार्गो, सड़कों की व्यवस्था और अधिक सुधार हुआ है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में केदारनाथ में विकास में बहुत सुधार आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top