Breaking News
गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड में नव आरक्षियों को दिए नियुक्ति पत्र, 162 शरणार्थियों को मिला भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बयान: केदारनाथ से कन्याकुमारी तक घुसपैठियों पर होगी कार्रवाई
देश विकास और सुशासन के नए अध्याय रच रहा है : मुख्यमंत्री धामी
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
देहरादून में ओएनजीसी के आतिथ्य में पीएसपीबी बास्केटबॉल और वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का आगाज़।
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री

सिंदूर ऑपरेशन जारी

  • 100 से अधिक आतंकी किए गए ढेर
  • पाक की हर हरकत का मुंह तोड़ जवाब देंगे
  • सीमा पर संघर्ष और तनाव की स्थिति
  • पाक में बम धमाके, आपातकाल घोषित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज हुई सर्वदलीय बैठक में समूचे विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। रक्षा मंत्री ने सभी सदस्यों को ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस कार्यवाही में हमने आतंकियों के नौ ठिकानों को ही तबाह नहीं किया है बल्कि 100 से अधिक आतंकी इसमें ढेर हुए हैं।
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान द्वारा सीमा पर की जा रही फायरिंग और गोलाबारी के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया गया कि अब बौखलाहट में पाकिस्तान के सैनिकों द्वारा आबादी क्षेत्र को निशाना बनाया जा रहा है। अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में पुंछ और राजौरी क्षेत्र में 15 लोगों की जान गई है तथा 43 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारे सुरक्षा बलों द्वारा उनकी हर कार्यवाही का करारा जवाब दिया जा रहा है तथा हमारे सैनिकों ने कई पाकिस्तानी चौकियों को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है ऑपरेशन सिंदूर गतिमान है। तथा हमारी सेनाएं पाकिस्तान की तरफ से होने वाली किसी भी कार्यवाही का करारा जवाब देने के लिए तैयार हैं।
उधर आज ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन सुबह ही से ही पाकिस्तान के तमाम शहरों में बम धमाके हो रहे हैं। खास बात यह है कि सुबह लाहौर एयरपोर्ट क्षेत्र में एक के बाद एक तीन धमाकों से लाहौर शहर दहल गया। इसके थोड़ी देर बाद कराची, रावलपिंडी व गुर्जरों वाला चककोट आदि तमाम नौ शहरों में बम धमाके की खबरें आई। पाकिस्तान द्वारा इन धमाकों को भारत द्वारा किया गया ड्रोन हमला बताया जा रहा है जबकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह धमाके भारत द्वारा नहीं किए गए बल्कि पाक विरोधी आंतरिक ताकतों के कारनामे है। इन धमाकों के बाद पाक में भारी दहशत और अफरा—तफरी का आलम है। पाक में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है तथा एयर स्पेस को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। यह बम धमाके ड्रोन से किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top