Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा ने बनाया नया कीर्तिमान
12 नवंबर से शुरू होगी शीतकालीन चारधाम यात्रा, शीतकालीन प्रवास स्थलों पर होंगे श्रद्धालुओं को दर्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का ऐतिहासिक धमाका, 5 दिन में दुनियाभर से कमाए 663 करोड़ रुपये
गोवर्धन पूजा पर मुख्यमंत्री धामी ने की गौ माता की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
माँ मनसा देवी की कृपा से महकेगा जीवन, पावन मंगलवार पर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना 🙏
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश को दी विकास की सौगात, 36 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
धामी सरकार का विकास को बड़ा प्रोत्साहन, विभिन्न जनपदों के लिए ₹42.78 करोड़ मंजूर

विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा ने बनाया नया कीर्तिमान

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातःकाल संपूर्ण विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित तीर्थ पुरोहितों, क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं और यात्रा की सुरक्षा में तैनात जवानों के सहयोग तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार के निरंतर प्रयासों से इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के इतिहास में इस वर्ष सर्वाधिक श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे और चारों धामों में दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। यह उपलब्धि देवभूमि की धार्मिक एवं आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय निवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षा बलों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बाबा केदार से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top