Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

हेली हादसे में 6 यात्रियों की मौत

  • खराब मौसम में उड़ान की इजाजत किसने दी
  • क्या लापरवाही ने यात्रियों की जान ली
  • हेली जांच की कोई भी व्यवस्था क्यों नहीं

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह यात्रियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह यह एयरोट्रांस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का यह हेलिकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपेड से यात्रियों को लेकर उत्तरकाशी के घनसाली के लिए रवाना हुआ था। जहां से इसने 6 यात्रियों के साथ गंगोत्री के लिए उड़ान भरी थी लेकिन गंगनानी के पास अचानक यह हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें हेलीकॉप्टर के पायलट सहित 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक यात्री को बचाव राहत दल द्वारा जीवित अवस्था में बाहर निकाला गया। जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयर लिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स लाया गया है जहंा उसका उपचार किया जा रहा है।
चार धाम यात्रा को शुरू हुए अभी जुम्मा जुम्मा एक सप्ताह का समय ही हुआ है लेकिन हेली सेवा बुकिंग से लेकर दुर्घटना तक तमाम घटनाएं सामने आने से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह है कि इन हेली सेवाओं के संचालन में गाइडलाइन का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। इस हेलीकॉप्टर में पायलट सहित 7 यात्री सवार थे जबकि यात्रियों की संख्या 5 ही होनी चाहिए थी। यही नहीं इसके लिए यात्रियों की भार सीमा भी 430 किलोग्राम निर्धारित है। लेकिन इसमें ओवर वेट पैसेंजर भरे गए। दूसरा जब राज्य में मौसम को लेकर ऐड अलर्ट जारी है तब ऐसे में हेली सेवा का संचालन क्यों किया जा रहा था यह एक अहम सवाल है।
हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है तथा यूकाडा की हेड सोनिया का कहना है की जीडीसी की टीम घटनास्थल पर पहुंचने वाली है जो इसकी जांच करेगी। राज्य में इस समय लगभग 22 हेली सेवा संचालित हो रही है। लेकिन इनके हेलीकॉप्टरों की फिटनेसं की जांच की कोई व्यवस्था सरकार की तरफ से नहीं की गई तथा पुराने हेलीकॉप्टरों को रिपेयरिंग के बाद इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे यात्रियोंं की जान खतरे में है लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं। मंडल कमिश्नर विनय शंकर पांडे का कहना है कि घटना के बाद मौके पर बचाव राहत टीमों ने सभी के शव बाहर निकाल लिए गए हैं हादसे के बाद कुछ समय के लिए हेली सेवाओं को रोका गया था लेकिन फिर से शुरु कर दिया गया है। मृतकों में कैप्टन रॉबिन सिंह के अलावा विजय रेड्डी, रुचि अग्रवाल, राधा अग्रवाल व रश्मि आदि शामिल है जबकि घायल यात्री का नाम भास्कर बताया गया है जो आंध्र प्रदेश का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top