Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

आसमान से निगरानी, जमीन पर तुरंत कार्रवाई: कांवड़ मेले में नगर निगम का हाईटेक ड्रोन कमांड सिस्टम

हरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान करोड़ों शिवभक्तों की सुविधा और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम हरिद्वार ने ड्रोन आधारित निगरानी प्रणाली को और अधिक उन्नत बनाया है। नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर लागू इस हाईटेक सिस्टम के जरिए पूरे कांवड़ मार्ग पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

ड्रोन लगातार उड़ान भरकर ऐसे स्थानों की पहचान कर रहे हैं, जहां सामान्य निरीक्षण टीम की नजर तुरंत नहीं पहुंच पाती। झाड़ियों, डिवाइडरों, बैरिकेडिंग के पीछे या भीड़ के बीच कहीं भी कूड़ा दिखाई देने पर ड्रोन टीम तत्काल उसकी फोटो और जियोटैग लोकेशन नगर निगम के विशेष व्हाट्सएप कमांड ग्रुप में साझा करती है।

कमांड ग्रुप में मौजूद संबंधित सफाई निरीक्षक, जोन प्रभारी और ड्रोन टीम के सदस्य सूचना मिलते ही सक्रिय हो जाते हैं। संबंधित सफाई दल मौके पर पहुंचकर तुरंत सफाई करता है और कार्य पूरा होने के बाद उसी स्थान की “आफ्टर क्लीनिंग” फोटो भी ग्रुप में साझा की जाती है। कंट्रोल रूम इसकी पुष्टि कर सुनिश्चित करता है कि शिकायत का संतोषजनक निस्तारण हो चुका है।

ड्रोन तकनीक का उपयोग केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है। यदि कांवड़ मार्ग पर कोई आवारा पशु दिखाई देता है तो उसकी सटीक लोकेशन भी तत्काल संबंधित टीम को भेजी जाती है, जिससे पशु को हटाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखा जा सके।

नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य केवल सफाई व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वच्छता प्रबंधन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। ड्रोन कमांड सिस्टम कांवड़ मेला-2026 में बेहतर प्रबंधन और त्वरित कार्रवाई का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top