Breaking News
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर
आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा

गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश

पौड़ी। पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनी डांडा विकासखंड में घास लेने जंगल गई एक महिला की गुलदार के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को जल्द पकड़ने या मार गिराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली निवासी सुशीला देवी शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव की ही शांति देवी के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक सुशीला देवी पर हमला कर दिया। हमला इतना अचानक था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शांति देवी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हो-हल्ला कर किसी तरह गुलदार को वहां से भगाया, लेकिन तब तक सुशीला देवी की जान जा चुकी थी। घटना की सूचना वन विभाग और क्षेत्रीय विधायक को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने के कारण लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।

वहीं, कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में वन्यजीवों के बढ़ते हमलों को रोकने में विफल रही है। उन्होंने मृतका के परिजनों को तत्काल उचित मुआवजा देने और आदमखोर गुलदार के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top