Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नैनीझील से लगातार दूसरे दिन मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

नैनीताल। नैनीझील से लगातार दूसरे दिन एक शव बरामद होने से शहर में सनसनी फैल गई है। शनिवार सुबह झील में एक अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महिंदर चौहान (करीब 48-50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ऑल सेंट्स स्कूल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7:22 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि मल्लीताल स्थित एनसीसी प्रशिक्षण केंद्र और मां मायना देवी मंदिर के समीप नैनीझील में एक शव तैर रहा है। सूचना पर एसएसआई दिनेश जोशी के नेतृत्व में मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने तलाशी के दौरान मृतक की जेब से 4 हजार रुपये नकद बरामद किए। प्रारंभिक जांच में शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मौत डूबने से हुई है और घटना हाल ही की प्रतीत होती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बी.डी. पांडे अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार को भी नैनीझील से मल्लीताल के बड़ा बाजार निवासी मनीष साह (45 वर्ष) का शव बरामद हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने कथित तौर पर अपनी बहन को वीडियो कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी, जिसके बाद उनका शव झील से मिला था।

लगातार दो दिनों में नैनीझील से शव मिलने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन की भी चिंता बढ़ा दी है। पुलिस दोनों मामलों की अलग-अलग कोणों से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top