Breaking News
गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी, एम्स पहुंचकर जाना हालचाल
उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आयोजन
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की प्राथमिकता, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ: धामी
पत्रकारिता की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की पहचान: गिरीश पंत
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि 9:37 बजे होंगे बंद, रावल निभाएंगे स्त्री वेश धारण करने की अनूठी परंपरा
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

सतपाल महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान देश-विदेश से करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा शिविरों की स्थापना तथा यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधों को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि देवभूमि उत्तराखंड आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुखद अनुभव के साथ वापस लौटे। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करें।

बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top