Breaking News
सीएम धामी ने सुनीं थारू समाज की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास को लेकर दोहराई प्रतिबद्धता
IMC खुरपिया को लेकर धामी सरकार का स्पष्ट विजन, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ, CM धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा
TRAI ने यूटिलिटी, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कॉल्स के लिए शुरू की 1601 सीरीज़

‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज, दमदार एक्शन के साथ शिवम की वापसी, दिशा पाटनी की भी झलक

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का पहला टीजर आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है। टीजर में इमरान एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवम के रूप में नजर आ रहे हैं और इस बार उनका अंदाज पहले से कहीं ज्यादा एक्शन से भरपूर दिखाई दे रहा है। वहीं, फिल्म में अभिनेत्री दिशा पाटनी की छोटी लेकिन आकर्षक झलक भी देखने को मिली है।

साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ ने अपनी कहानी, संगीत और इमोशनल ड्रामा के दम पर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। अब करीब 19 साल बाद इसके सीक्वल की घोषणा के साथ फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।

 

फिल्म के निर्माता विशेष फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीजर साझा करते हुए लिखा कि लंबे इंतजार के बाद शिवम की वापसी हो चुकी है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

टीजर में तेज-तर्रार एक्शन सीक्वेंस, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और इमरान हाशमी का गंभीर अंदाज फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा देता है। अब दर्शकों को फिल्म की रिलीज और इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top