Breaking News
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा
नाना पाटेकर का निधन: दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
संस्कृत ग्रामों में सालभर हों संस्कृत आधारित गतिविधियां: मुख्यमंत्री धामी
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी

यमुना के तेज बहाव में बहा मजदूर, चट्टान पर फंसा; SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

उत्तरकाशी के खरादी क्षेत्र में नहाने के दौरान पैर फिसलने से यमुना नदी में बहा मजदूर, चट्टान पर चढ़कर बचाई जान

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग नदी किनारे जाने और नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री मार्ग स्थित खरादी क्षेत्र में यमुना नदी में नहाने के दौरान एक मजदूर तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि वह नदी के बीच एक चट्टान को पकड़कर उस पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूर का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार, बड़कोट पुलिस को स्थानीय व्यक्ति के माध्यम से सूचना मिली कि खरादी क्षेत्र में एक व्यक्ति यमुना नदी के बीच तेज बहाव में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर आशुतोष चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर SDRF जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति नदी के बीच चट्टान पर फंसा हुआ है और चारों ओर तेज बहाव चल रहा है। पूछताछ में उसकी पहचान सुजीत यादव पुत्र नरेश यादव, निवासी ग्राम पुरंदरपुर, थाना नौतन, जिला बेतिया, बिहार के रूप में हुई। सुजीत यादव मजदूरी करता है।

बताया गया कि सुजीत यमुना नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसने किसी तरह नदी के बीच मौजूद चट्टान को पकड़ लिया और उस पर चढ़कर अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद मजदूर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

भारी बारिश में नदी-नालों से दूर रहने की अपील

उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते कई नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में भूस्खलन से सड़कें और संपर्क मार्ग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और मौसम विभाग लगातार लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में लोगों से अपील है कि तेज बहाव वाली नदियों में नहाने या उनके आसपास जाने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top