Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 25 दिनों में 12.60 लाख ने किए दर्शन

22 दिनों में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

देहरादून। चारधाम यात्रा इस वर्ष आस्था और उत्साह के नए रिकॉर्ड बना रही है। यात्रा शुरू होने के केवल 25 दिनों के भीतर श्रद्धालुओं की संख्या 12.60 लाख के पार पहुंच गई है। बुधवार को एक ही दिन में करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में लगातार बढ़ रही भक्तों की संख्या से यात्रा मार्गों पर खासा उत्साह नजर आ रहा है।

विशेष रूप से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। मात्र 22 दिनों में 5.23 लाख से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में संचालित इस यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार लगातार निगरानी कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौसम खराब होने की स्थिति में भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न आने दी जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है।

यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण और स्लॉट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही पर नजर रखने के लिए रियल टाइम डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ धाम में हुए पुनर्निर्माण कार्यों के बाद धाम का स्वरूप पहले से अधिक दिव्य और भव्य दिखाई दे रहा है।

सरकार द्वारा पैदल यात्रा मार्गों में किए गए सुधारों से श्रद्धालुओं को काफी राहत मिल रही है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, स्वास्थ्य और मौसम निगरानी के लिए विशेष तंत्र सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top