Breaking News
बाबा हरदेव सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित, समालखा में भावपूर्ण संत समागम आयोजित
मुख्यमंत्री धामी से पूर्व मुख्यमंत्री निशंक समेत कई नेताओं ने की मुलाकात
SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
जवाड़ी पुल के पास खाई में गिरी कार, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई दो लोगों की जान
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, 25 दिनों में 12.60 लाख ने किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
असम में एनडीए सरकार का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
पशुपालकों, दुग्ध एवं मत्स्य पालकों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सीधा संवाद
विकास योजनाओं को मिली रफ्तार, मुख्यमंत्री ने दी ₹135 करोड़ की स्वीकृति

जवाड़ी पुल के पास खाई में गिरी कार, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई दो लोगों की जान

दुर्गम खाई में चला घंटों लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन

रुद्रप्रयाग। जनपद के जवाड़ी पुल के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गयी, जिसमे सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा की टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ ने स्थानीय पुलिस और डीडीआरएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बलेनो कार संख्या DL8CAL-5335 सड़क से करीब 150 मीटर गहरी खाई में नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी। वाहन में दो लोग फंसे हुए थे। दुर्घटनास्थल बेहद दुर्गम और जोखिमपूर्ण होने के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना रहा।

एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए कठिन परिस्थितियों के बीच दोनों घायलों तक पहुंच बनाई और सावधानीपूर्वक उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद दोनों घायलों को स्ट्रेचर के जरिए सड़क तक लाया गया और प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

दुर्गम भूभाग, सीमित दृश्यता और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top