Breaking News
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव

कनेक्टिविटी, होम-स्टे, पर्यटन, सौर ऊर्जा और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना; धामी बोले—युवा बनें उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने मुलाकात की। युवाओं ने अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए प्रदेश में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

युवाओं ने कहा कि तीन दिनों के भ्रमण के दौरान उन्हें उत्तराखंड की भौगोलिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विविधता को करीब से समझने का अवसर मिला। उन्होंने सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही रेलवे नेटवर्क के विकास की दिशा में हो रहे कार्यों की भी सराहना की। स्वच्छ वातावरण और बेहतर वायु गुणवत्ता को भी उन्होंने उत्तराखंड की विशेषता बताया।

युवाओं ने कहा कि होम-स्टे को बढ़ावा देने और सरकारी सहायता से स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा पर्यटन और तीर्थाटन के लिए बेहतर सुविधाओं का असर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने सोलर रूफटॉप योजना को राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप उपयोगी पहल बताया।

हरियाणा के युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड के शांत वातावरण और स्थानीय लोगों के आत्मीय व्यवहार ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अनुभव हुआ कि उत्तराखंड को देवभूमि क्यों कहा जाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अतिथि देवो भवः’ देवभूमि की संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय युवा भ्रमण से विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और विकास कार्यों को समझने का अवसर मिलता है तथा आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान बढ़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, पिछले लगभग पांच वर्षों में करीब 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। समान नागरिक संहिता, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, सौर ऊर्जा और सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने हरियाणा के युवाओं से अपील की कि उत्तराखंड भ्रमण के दौरान उन्होंने जो देखा और अनुभव किया है, उसे अपने मित्रों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हुए राज्य की संस्कृति, पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच इस तरह का संवाद देश की विविधता को समझने और एक-दूसरे से सीखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने हरियाणा और उत्तराखंड के युवाओं के बीच संस्कृति, पर्यटन, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top