Breaking News
धामी सरकार का धाकड़ एक्शन: रिकॉर्ड समय में दुरुस्त हुई एप्रोच रोड, यातायात बहाल
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर बीजेपी का फोकस, ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारी
300 खिलाड़ियों को पछाड़ 9 वर्षीय शिवाय सिंह बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना काल में शुरू हुआ था शतरंज का सफर
उत्तराखंड में 1 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी; बागेश्वर में आज स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
रुद्रपुर गैंगरेप केस: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य, आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी बोले— संस्कार और शिक्षा से बनेगा विकसित भारत
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले नहीं बनाते मंदिर, सीएम धामी बोले- जल्द लागू करेंगे समान आचार संहिता


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कभी मंदिर नही बनाते, न ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाते, और न ही तीन तलाक हटा पाते। अब  समान आचार संहिता देवभूमि में भी जल्द लागू की जाएगी। मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

सीएम ने कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर के भव्य कॉरिडोर और उज्जैन में महाकाल लोक कॉरिडोर बनना, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का सौंदर्यीकरण होना, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आज हमारे मंदिरों का ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का भी संरक्षण और संवर्धन हो रहा है।

स्वामी रामदेव ने जिस प्रकार पतंजलि योगपीठ के माध्यम से विश्व में योग और आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार किया है, उसी प्रकार पतंजलि गुरुकुलम भी शिक्षा के क्षेत्र में अवश्य ही क्रांतिकारी बदलाव का द्योतक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top