Breaking News
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल

महिला से कथित बदसलूकी का मामला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में गैरसैंण में अपने हक की मांग कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज की तस्वीरें उत्तराखण्ड आज भी नहीं भूला है।

यही नहीं, उनके कार्यकाल में जनता दरबार में अपनी समस्या लेकर पहुंची 57 वर्षीय विधवा शिक्षिका उत्तरा बहुगुणा के साथ हुआ घटनाक्रम भी प्रदेश ने देखा था। वर्षों तक दुर्गम क्षेत्र में सेवा देने के बाद वह स्थानांतरण की गुहार लेकर पहुंची थीं, लेकिन बात इतनी बढ़ी कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मंच से ही उन्हें सस्पेंड करने और पुलिस हिरासत में लेने का आदेश दे दिया।

अब उनके पूर्व OSD अभय रावत पर महिला से कथित बदसलूकी के आरोप सामने आना गंभीर मामला है। सवाल सिर्फ एक घटना का नहीं है—महिलाओं के साथ व्यवहार और उनके सम्मान का है। किसी पद, रसूख या राजनीतिक पहचान की आड़ में महिला के सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए। मामले की निष्पक्ष जांच हो और पूरे तथ्य जनता के सामने आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top