Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

लू के थपेड़ों से जन-जीवन पूरी तरह प्रभावित, दिन- प्रतिदिन सूरज के तेवर हो रहे तल्ख

दून का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा

उत्तराखंड में इस सप्ताह  गर्मी से राहत के आसार नहीं

देहरादून। दून में सूरज के तेवर तल्ख हैं और दिन प्रतिदिन पारा चढ़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व हुई वर्षा के बाद कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत रही, लेकिन बीते तीन दिनों से गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। दून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि इस माह अब तक सर्वाधिक है। इसके साथ ही लू के थपेड़ों से भी जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच पारे में वृद्धि और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस सप्ताह उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

दून समेत उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। शुष्क मौसम के बीच लगातार पारे में बढ़ोतरी हो रही है। दून का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इसके साथ ही दोपहर में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पारे में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथैरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top