Breaking News
गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी, एम्स पहुंचकर जाना हालचाल
उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आयोजन
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की प्राथमिकता, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ: धामी
पत्रकारिता की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की पहचान: गिरीश पंत
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि 9:37 बजे होंगे बंद, रावल निभाएंगे स्त्री वेश धारण करने की अनूठी परंपरा
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी

Dehradun Doiwala Road Accident: डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

डोईवाला: देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हुए इस हादसे में इको कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर आगे चल रहे पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में इको कार की अगली सीट पर बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के पास करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया।

पिकअप चालक मौके से फरार

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top