Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

चिकित्सा महानिदेशक ने कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

देहरादून। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. सुनीता गुप्ता ने जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।
आज डा. सुनीता टम्टा, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून के द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय देहरादून में डा. मनु जैन, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून, प्रमोद पंवार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिला चिकित्सालय देहरादून, श्रीमती इन्दु शर्मा, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका, जिला चिकित्सालय, श्रीमती सुशीला पंवार, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका, जिला चिकित्सालय, श्रीमती बुद्धि नेगी, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका, जिला चिकित्सालय, श्रीमती आरती, क्वालिटी प्रबन्धक, जिला चिकित्सालय, महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सर्वप्रथम महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून के द्वितीय तल पर स्थित मैडिट्रिना हॉस्पिटल प्रा. लि. कार्डियक केयर यूनिट का निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारी, मैडिट्रिना हॉस्पिटल को रोगी के प्रतीक्षालय में उपलब्ध फर्नीचर (रिसेप्शन डैस्क, सोफा, कुर्सी इत्यादि) जीर्ण—सीर्ण अवस्था में पाये जाने पर तत्काल फर्नीचर को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये। महानिदेशक महोदया द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में ओ.पी.डी., हृदय रोगी आपरेशन व अन्य केस कम होने पर रोष व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारी को कार्डियक रोगी की संख्या में वृद्धि किये जाने निर्देश दिये गये। महानिदेशक द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में मानव संसाधन की कमी को दूर किये जाने के निर्देश दिये गये। महानिदेशक द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में कार्यरत कार्डियक थोरेसिक सर्जन के दो दिवस पूर्व त्याग पत्र प्रस्तुत किये जाने पर केन्द्र प्रभारी, मैडिट्रिना हॉस्पिटल को तत्काल उक्त चिकित्सकों को तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये इसके अतिरिक्त नियमित एनेस्थेटिस्ट की तैनाती के भी निर्देश दिये गये। दूर—दराज के क्षेत्रो में शिविर लगाकर व्यापक प्रचार—प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये। महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय देहरादून में निर्माणाधीन रक्त कोष केन्द्र के भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्माण कार्य को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय देहरादून के वाह्य रोगी प्रतिक्षालय में रोगियो व उनके तीमारदारो हेतु थ्री—सीटर बढाये जाने के निर्देश दिये गये व चिकित्सालय में भर्ती रोगी व उनके तीमारदारो से भी वार्ता की गयी जिस पर मरीज की तीमारदारो द्वारा चिकित्सालय की समस्त व्यवस्थाओं पर सन्तोष प्रकट किया गया। आपातकालीन अनुभाग में सभी अधिकारी व कर्मचारी नियमित वेश—भूषा में उपस्थित पाये गये व आपातकालीन कक्ष में ब्लीचिंग घोल नियमानुसार उपलब्ध रहने के निर्देश दिये गये तथा चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट व अन्य सुविधाये सही पाये जाने व आईपीडी / ओपीडी / श्ौय्याओं की संख्या में वृद्धि होने पर प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून की सराहना की गयी। महानिदेशक द्वारा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून को निर्देश दिये गये कि वे अधीनस्थ समस्त आकस्मिक चिकित्सा अधिकारियो को निर्देश पारित करे कि वे चिकित्सालय में उपचार हेतु आने वाले कार्डियक रोगियो को मेडिट्रिना हॉस्पिटल में बिना विलम्ब किये हुए नियमानुसार संदर्भित करे। महानिदेशक द्वारा मल्टी स्टोरी पार्किंग का भी निरीक्षण करते हुए सन्तोष व्यक्त किया गया तथा प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून द्वारा महानिदेशक को मल्टी स्टोरी पार्किंग को अधिक वाहनो की पार्किंग हेतु बढाये जाने के लिये प्रयास किये जा रहे है। महानिदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय देहरादून में कार्यरत समस्त चिकित्सा अधिकारियो/ नर्सिंग अधिकारियों व अन्य कार्मिको को रोगियो व उनके तीमारदारो के साथ सौहादर्यपूर्ण / मृदुल व्यवहार किये जाने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top