Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

सीएम धामी ने सूचना व लोक संपर्क विभाग के कैलेंडर का विमोचन किया

मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami ने आज को शासकीय आवास में सूचना विभाग के वार्षिक कैलेंडर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया। इस कैलेंडर में प्रदेश के सभी 13 जिलों के प्रमुख धार्मिक व पर्यटक स्थलों, स्थानीय उत्पादों, प्राकृतिक सौन्दर्य को दर्शाया गया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi द्वारा दिए गये 9 संकल्पों पर प्रदेश स्तर पर तेजी से कार्य किए जाएं। जल संरक्षण एवं डिजिटल लेन-देन के लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए व नियमित स्वच्छता अभियान चलाया जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वोकल फॉर लोकल को तेजी से बढ़ावा दिया जाए। स्वदेशी उत्पादों के अधिकतम इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया जाए। मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यटन को और तेजी से बढ़ावा देने और प्राकृतिक खेती को और बढ़ावा दिये जाने के लिए भी कार्य करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, एडीजी श्री ए.पी. अंशुमन और महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top