Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, रात्रि गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल

ऋषिकेश। संतनगरी ऋषिकेश में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य दयाशंकर पांडे के घर में देर रात चोरी की घटना सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर रात करीब 2:45 बजे घर में दाखिल हुआ और लगभग 3:21 बजे बाहर निकला। इस दौरान करीब 36 मिनट तक वह घर के अलग-अलग कमरों में घूमता और सामान खंगालता रहा।

दयाशंकर पांडे के मुताबिक चोर उस कमरे में भी करीब 10 मिनट तक मौजूद रहा, जहां उनकी बुजुर्ग माता सो रही थीं। उनकी माता के गले में सोने की चेन और हाथ में कंगन थे। ऐसे में यदि चोर ने कोई आपराधिक कदम उठाया होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

फिलहाल घर से एक भरा हुआ एलपीजी सिलेंडर चोरी होने की जानकारी सामने आई है। घर के अन्य सामान की भी जांच की जा रही है, जिसके बाद चोरी गए सामान की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

घटना के बाद दयाशंकर पांडे ने क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि रात में पुलिस की प्रभावी गश्त होती तो संभवतः चोर इतनी देर तक घर के भीतर नहीं रह पाता।

चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। अब पुलिस के सामने फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चोर की पहचान कर उसे पकड़ने के साथ ही यह पता लगाने की चुनौती है कि घटना के दौरान क्षेत्र में रात्रि गश्त की स्थिति क्या थी।

मामले को लेकर जब ऋषिकेश के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी से जानकारी ली गई तो उन्होंने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह मामले की जानकारी कर आगे की जानकारी साझा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top