Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

मसूरी में गूंजा देशभक्ति का स्वर, तिरंगा सम्मान यात्रा में बोले मंत्री गणेश जोशी – यह नया भारत है, अब आतंक का सीधा खात्मा करता है।

मसूरी, 23 मई। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक विजय को समर्पित रही तिरंगा सम्मान यात्रा में प्रतिभाग किया।
तिरंगा सम्मान यात्रा टिहरी बस स्टैंड से मसूरी गांधी चौक तक आयोजित की गई। जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों, पूर्व सैनिकों सहित युवाओं एवं मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान तिरंगे के सम्मान में नारे गूंजे और देशभक्ति गीतों की धुन पर लोगों ने देश के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे सैन्य इतिहास की एक गौरवशाली गाथा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सैन्य विजय नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सेना के बलिदान की मिसाल है। उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब केवल चेतावनी नहीं देता, बल्कि समय आने पर निर्णायक और कठोर कार्यवाही करता है।


सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आतंकवाद अब भारत को डरा नहीं सकता अब भारत आतंक के गढ़ में घुसकर उसका खात्मा करना जानता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत किसी भी आतंकी चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत ने अपने पराक्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि अब कोई भी शत्रु हमारी सीमाओं की ओर आंख उठाने की जुर्रत नहीं कर सकता। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारा भारत अब गोली का जवाब गोले से और घाव का जवाब घातक प्रहार से देना जानता है।
उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान की सरजमीं पर पल रहे आतंकी अड्डों को निशाना बनाकर उन्हें नेस्तनाबूद किया। इतना ही नहीं, आतंकियों को संरक्षण देने वाली पाकिस्तानी सेना के सैन्य ठिकानों पर भी भारत के आधुनिक ड्रोन और मिसाइलों ने सीधा और सटीक प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो दिनों के भीतर भारतीय सेना ने ऐसा अभूतपूर्व पराक्रम दिखाया कि पाकिस्तान को घुटनों पर आना पड़ा। मजबूर होकर पाकिस्तान के डीजीएमओ को भारत से संघर्ष विराम की अपील करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह हमारी सैन्य शक्ति, रणनीतिक क्षमता और निर्णायक नेतृत्व का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आज का भारत सहन नहीं करतासीधा प्रहार करता है और शांति के दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में जवाब देता है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, कुशाल राणा, सतीश ढौंडियाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top