Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट के दिए निर्देश

प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही SDRF, NDRF एवं सभी जिला प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों एवं उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। उन्होंने नदी-नालों, भूस्खलन संभावित एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेशवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top