Breaking News
राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दी दिवाली की सौगात, जारी की पीएम किसान की 24वीं किस्त
बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, छह लोग थे सवार
बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, श्रद्धालु खुश, बढ़ी ठिठुरन
बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी, मनमोहक नजारे देख खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 का समापन, धामी ने किया साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन
करवा चौथ पर महिला कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए सीएम धामी, रास्ते में सड़क का किया निरीक्षण
गैरसैंण में विकास को नई गति, 7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट का प्रस्ताव

रामायण: पार्ट 1 का भव्य ट्रेलर रिलीज, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण बने यश ने जीता दिल

मुंबई। भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ग्रैंड ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त की पावन बेला में रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की दिव्य छवि और रावण के किरदार में यश का दमदार अंदाज़ दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

करीब तीन मिनट के ट्रेलर में भगवान राम के वनवास से लेकर रावण के उदय तक की कहानी की झलक दिखाई गई है। माता सीता के रूप में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे भी प्रभावशाली नजर आ रहे हैं। ट्रेलर के विजुअल्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

निर्देशक नितेश तिवारी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि फिल्म का पहला भाग एक रोमांचक मोड़ पर समाप्त होगा, जिससे दर्शकों की उत्सुकता दूसरे भाग के लिए बनी रहेगी।

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर लॉन्च के लिए ब्रह्म मुहूर्त का समय चुना, जिसे भारतीय संस्कृति में शुभ और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व दिया जाता है। मेकर्स का मानना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था को बड़े पर्दे पर भव्य रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है।

लगभग 4000 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बन रही इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), यश (रावण), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण), सनी देओल (हनुमान), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), शीबा चड्ढा (मंथरा), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और काजल अग्रवाल (मंदोदरी) अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। कई लोगों ने रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की सराहना की, जबकि बड़ी संख्या में फैंस ने यश के रावण अवतार को ट्रेलर का सबसे प्रभावशाली आकर्षण बताया।

‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top