Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

‘उत्तराखंड: एक विचार—देवभूमि के 25 वर्षों पर चिंतन’ कार्यक्रम संपन्न

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज ब्रह्मकमल शक्ति संस्था व दून डायलॉग द्वारा दून लाइब्रेरी में ‘उत्तराखंड एक विचार देवभूमि के 25 वर्षों का चिंतन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उत्तराखंड के 25 वर्ष होने के उपलक्ष्य में प्रदेश ने क्या खोया, क्या पाया और आगे की रूप रेखा व उत्तराखंड का विकास कैसा होना चाहिए, उस पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व अन्य क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों के साथ गोष्ठी और विमर्श का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के शहीदों को नमन व राज्य बनने के बाद से विगत 25 वर्षों में आपदाओं में अपनी जान गंवाने वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देते हुए आरम्भ हुआ।
ब्रह्मकमल शक्ति संस्थान के अध्यक्ष व दून डायलॉग के संयोजक अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 25 वर्ष हो गए हैं इसीलिए राज्य की विगत 25 वर्षों की स्थिति पर चर्चा व भविष्य में राज्य के तमाम विषयों पर आगे की रूपरेखा पर चर्चा के लिए उत्तराखंड की विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियों को एकत्रित किया गया जिसके मंथन से राज्य को लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम में विचार गोष्ठी में 3 भागों में परिचर्चा की गई जिसमें तीन अलम सत्र में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उत्तराखंड एक विचार देवभूमि के 25 वर्षों का चिंतन’ कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पर्यावरण व साइंस और टेक्नोलॉजी का रहा , जिसमें गंगा—हिमालय बचाओ अभियान के संस्थापक और विधायक किशोर उपाध्याय, स्वामीराम हिमालय विश्वविघालय के कुलपति डॉ राजेंद्र डोभाल, दून डायलॉग के संयोजक अभिनव थापर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता अभिजय नेगी ने विचार रखे।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में रोजगार, राज्य के युवा व राज्य की आर्थिक व राजनीतिक परिदृश्य’ विषय पर परिचर्चा हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मेयर व विधायक विनोद चमोली, उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भटृ, व सत्र संचालक के रूप में अभिनव थापर ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपरा व महिला सशक्तिकरण’ विषय पर परिचर्चा में पद्मश्री व लोक गायक बसंती देवी, लोक गायक सौरभ मैठाणी, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, हाईकोर्ट के अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी ने अपने विचार रखे। संगीत नाटक में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित व रंगकर्मी डॉ राकेश भटृ ने परिचर्चा में सत्र संचालन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधायक किशोर उपाध्याय, विधायक विनोद चमोली, लोक गायक पद्मश्री बसंती देवी , स्वामीराम हिमालय यूनिवर्सिटी डॉ राजेंद्र डोभाल, लोक गायक सौरभ मैठाणी, अभिनव थापर, केंद्रीय उपाध्यक्ष उक्रांद शांति प्रसाद भटृ, राज्यमंत्री विनोद उनियाल आदि कई लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top