Breaking News
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी

हरिद्वार में ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ में शामिल होंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा के उत्तराखण्ड आगमन पर शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

केंद्रीय मंत्री हरिद्वार में आयोजित ‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ कार्यक्रम में सहभागिता करने पहुंचे हैं। इस अभियान का उद्देश्य समाज में अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना है।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अंगदान के महत्व पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा समाज में इस पुनीत कार्य के प्रति सकारात्मक संदेश दिया जाएगा।

‘दधीचि अंगदान संकल्प अभियान’ को मानव सेवा और जीवनदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top