Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

युवा कलमकार प्रतियोगिता में चमके जय प्रकाश पांडेय

देहरादून। उत्तराखण्ड भाषा संस्थान, देहरादून द्वारा आयोजित “युवा कलमकार प्रतियोगिता–2025” में पिथौरागढ़ निवासी युवा साहित्यकार जय प्रकाश पांडेय ने कविता विधा (आयु वर्ग 26–35) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी सशक्त साहित्यिक उपस्थिति दर्ज कराई है।
राज्यस्तरीय इस प्रतियोगिता में कहानी, कविता एवं यात्रा-वृत्तांत सहित विभिन्न विधाओं में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। गहन एवं बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के पश्चात जय प्रकाश पांडेय की कविता “धराली – पहाड़ का आख़िरी ख़त” को निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ कृति के रूप में चयनित किया गया। यह कविता पहाड़, प्रकृति और बदलते सामाजिक यथार्थ की संवेदनशील अभिव्यक्ति के कारण विशेष रूप से सराही गई।

देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जय प्रकाश पांडेय को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री खजान दास, प्रख्यात लेखक डॉ. जितेन ठाकुर तथा सचिव भाषा उमेश नारायण पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं युवा रचनाकारों ने सहभागिता की।

पांडेय को इससे पूर्व अपने चर्चित कहानी संग्रह “भूले बिसरे मतवाले” के माध्यम से भी साहित्यिक जगत में अपनी पहचान स्थापित कर चुके हैं। जिसका विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया था। वे निरंतर पत्र-पत्रिकाओं एवं सोशल मीडिया मंचों पर सक्रिय रहते हुए समसामयिक विषयों पर लेखन करते हैं। उनके लेखन में सामाजिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय सरोकारों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है।

इस उपलब्धि पर पिथौरागढ़ सहित प्रदेशभर में हर्ष का वातावरण है। विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों ने पांडेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top