Breaking News
वित्त वर्ष 2024–25 में राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार ₹3,81,889 करोड़ रहा।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का किया भव्य उद्घाटन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए सरकार संकल्पबद्ध : मुख्यमंत्री
पलायन रोकथाम व सीमांत क्षेत्रों में रोजगार योजनाओं को तेज़ी से लागू करने के निर्देश
₹677.75 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना मंजूर, आजीविका सशक्तिकरण को मिली प्राथमिकता
रोपवे परियोजनाओं को रफ्तार — प्रथम बोर्ड बैठक में अहम फैसले
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश — सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा हेतु बनेगी नई एसओपी
हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियाँ तेज — केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय संग उत्तराखंड सरकार की रणनीतिक चर्चा

प्रभास ने शाहरुख खान को छोड़ा पीछे, 16वें दिन भी जारी है ‘सालार’ का जादू

Salaar Box Office Collection Day 16: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘सालार’ (Salaar) देशभर में बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हर दिन इसकी कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 350 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है और बहुत जल्द 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी. अब ‘सालार’ के तीसरे शनिवार के कलेक्शन को लेकर आंकड़े सामने आ गए हैं.

डंकी’ से ज्यादा होगी ‘सालार’ की कमाईसैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी तीसरे शनिवार को प्रभास की ‘सालार’ भारत में 2.94 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है, जो ‘डंकी’ की अर्ली एस्टीमेट से लगभग दोगुनी है. रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की ‘डंकी’ ने तीसरे शनिवार को 1.49 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, ये दोनों फिल्मों की कमाई के अनुमानित आंकड़े हैं. ऑफिशियल डेटा आने के बाद कलेक्शन बढ़ सकता है.

400 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी ‘सालार’प्रभास की ‘सालार’ ने रिलीज के साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. भारत में इस फिल्म का खाता 90.7 करोड़ से खुला था और इसके साथ ही ये मूवी साल 2023 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. प्रभास की ‘सालार’ ने अब तक इंडिया में 381.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ये 15 दिनों की कमाई के आंकड़े हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top